मां अपने बेटे के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थीं। वह जैसे ही मडराक क्षेत्र के गांव अहमदपुर पहुंची, तभी उनकी बाइक सड़क के बगल में कच्चे रास्ते बीच बाइक फिसल गई। इससे वह दोनों सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आया टैंकर उन्हें कुचलते हुए निकल गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
3 जनवरी की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मथुरा रोड पर बाइक फिसलने से मां-बेटे सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आया टैंकर उन्हें कुचलते हुए निकल गया। इससे मां की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह के अनुसार टैंकर चालक इम्तियाज निवासी सहारनपुर को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
थाना गोंडा क्षेत्र के गांव बीठना निवासी अनिल की 55 वर्षीय पत्नी संगीता बुधवार को अपने बेटे डेविड के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थीं। दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे वह मडराक क्षेत्र के गांव अहमदपुर पहुंची तभी उनकी बाइक सड़क के बगल में कच्चे रास्ते बीच बाइक फिसल गई। इससे वह दोनों सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आया टैंकर उन्हें कुचलते हुए निकल गया।
इससे संगीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डेविड गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने टैंकर के चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।