गांव अजवाइनठेर में रविवार की शाम छत पर हाईटेंशन लाइन के करंट से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका ललतेश को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ललतेश (28) पत्नी जंगेंद्र सिंह शाम को घर की छत पर किसी कार्य से गई थी। बारिश होने के कारण छत गीली थी। इसी दौरान मकान के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर छत पर गिर पड़ा। इससे करंट पूरे छत में प्रवाहित हो गया। करंट लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। अचानक सुनकर पड़ोसी छत पर पहुंचे तो ललतेश को तार के पास पड़ा देखा। अचेत हालत में उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को रोते-बिलखते हुए छोड़ा है। थाना पुलिस ने बताया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।