क्षेत्र के गांव चांदनेर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने गला दबाकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए महेंद्र सिंह निवासी नगला सिंह थाना सासनी जनपद हाथरस ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मगन कुमारी (25) की शादी पांच साल पहले क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी विजय सिंह के साथ की थी।
बीती 13 मार्च को पति विजय कुमार ने गला दबाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला दो बच्चों को रोते बिलखते छोड़ गई है। संवाद