फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फसल की सुरक्षा के लगी बाड़ के करंट से महिला की मौत

Sun, 04 Jan 2026 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लालपुर में खेतों के किनारे लगी लोहे के तारों वाली बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। आक्रोशित मृतका के परिजन व ग्रामीणों ने आरोपी खेत मालिक पर कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली के सामने करीब 25 मिनट तक अलीगढ़-मथुरा मार्ग जाम रखा। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

गांव लालपुर निवासी छोटेलाल बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी सुंदरी देवी (30) गांव में रहकर खेती करती हैं। परिजन के अनुसार शुक्रवार की शाम वह अपने खेत में सिंचाई करने गई थीं। सिंचाई के बाद सबमर्सिबल बंद करने जा रही थीं, पड़ोसी खेत मालिक हरपाल सिंह के खेत चारों ओर लगी लोहे के तारों की बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गईं। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
परिजन का आरोप है कि कई बार हरपाल से लोहे के तारों में करंट न प्रवाहित करने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माना। उसकी इस जिद में सुंदरी देवी की जान चली गई।
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों सहित ग्रामीणों ने शनिवार की दोपहर 12.55 बजे कोतवाली के सामने अलीगढ़-मथुरा मार्ग जाम करने पर कोतवाल नरेंद्र यादव ने समझाकर उन्हें शांत कराया। इस पर दोपहर 1.20 बजे जाम खुल गया। कोतवाल ने बताया कि मृतका के जेठ की तहरीर पर हरपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मृत महिला अपने पीछे पति सहित दो बेटी और बेटों को रोता छोड़ गई। शनिवार की शाम गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें