गांव मुजफ्फरा निवासी कुसमा देवी पति के साथ बाइक पर छर्रा के निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने जा रही थी। गांव नगला उदित पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक से नीचे गिर गईं। नीचे गिरने के बाद ट्रक के पिछले पहिये के नीचे दबकर मौत हो गई।
15 फरवरी सुबह दादों के गांव नगला उदित के समीप ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर सवार महिला जमीन पर गिर गई। ट्रक के पिछले टायर के नीचे दबने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
गांव मुजफ्फरा निवासी 55 वर्षीय कुसमा देवी पत्नी विद्याराम अपने पति के साथ बाइक पर छर्रा के निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने जा रही थी। गांव नगला उदित पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कुसमा देवी बाइक से नीचे गिर गईं। नीचे गिरने के बाद ट्रक के पिछले पहिये के नीचे दबकर मौत हो गई। ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के क्लीनर को हिरासत में ले लिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में पहुंचा दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया। मृतका अपने पीछे पति सहित एक विवाहित बेटे को रोते बिलखते छोड़ गई।