फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: ट्रक की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला जमीन पर गिरी, टायर के नीचे दबने से हुई मौत

Sat, 15 Feb 2025 01:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव मुजफ्फरा निवासी कुसमा देवी पति के साथ बाइक पर छर्रा के निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने जा रही थी। गांव नगला उदित पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक से नीचे गिर गईं। नीचे गिरने के बाद ट्रक के पिछले पहिये  के नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
कुसुमा देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 फरवरी सुबह दादों के गांव नगला उदित के समीप ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर सवार महिला जमीन पर गिर गई। ट्रक के पिछले टायर के नीचे दबने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। 

गांव मुजफ्फरा निवासी 55 वर्षीय कुसमा देवी पत्नी विद्याराम अपने पति के साथ बाइक पर छर्रा के निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने जा रही थी। गांव नगला उदित पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कुसमा देवी बाइक से नीचे गिर गईं। नीचे गिरने के बाद ट्रक के पिछले पहिये  के नीचे दबकर मौत हो गई। ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के क्लीनर को हिरासत में ले लिया है। ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में पहुंचा दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मौत की सूचना से परिवार में मातम छा गया। मृतका अपने पीछे पति सहित एक विवाहित बेटे को रोते बिलखते छोड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें