फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
जीटी रोड़ पर तेज आंधी से उड़ती धूल। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रविवार को बेमौसम बारिश व आंधी के दौरान बिजली गिरने से तहसील कोल के गांव ढहकुरा की एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार पशु काल का ग्रास बन गये। इधर खैर में पथवारी मंदिर के समीप एक दुकान पर बिजली गिरने से टीवी समेत अन्य उपकरण फुंक गये। हालांकि फसलों में नुकसान की कोई सूचना नहीं है। संपत्ति के नुकसान की भी प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कोई सूचना नहीं है। तहसील की टीमें सर्वे में जुटी हैं।
विज्ञापन

बिजली से कोल तहसील के गांव ढ़हकुरा में बारिश से कंडे बचाने निकली 28 वर्षीय रजनी पत्नी कपिलदेव की मौत हो गई। इधर कोल तहसील में ही गांव बधियार में एक एक बकरा व एक बकरी भी बिजली गिरने से मर गये। अतरौली के गांव दाई कलां में हरदेवी पत्नी ऋषिपाल की भैंस मर गई तो खैर के गांव गोदोली में एक बैल की मौत हो गई। खैर कस्बे में एक दुकान पर बिजली गिरने से दुकान में रखा टीवी एवं अन्य विद्युत उपकरण फुंक गये।
एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल ने बताया कि देर सायं मिली प्रारंभिक रिपोर्ट में कई स्थानों पर विद्युत तार एवं पेड़ भी गिरे हैं। मृत महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद उसके परिजनों को दैवीय आपदा कोष से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया जाएगा। पशुपालन विभाग की टीमें भैस एवं अन्य पशुओं की हानि पर पीड़ित को भैंस पर 30 हजार एवं बकरे एवं बकरी पर तीन-तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि अन्य किसी नुकसान की रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

आंधी में सीढ़ी से गिरी महिला, मौत
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के तालसपुर गांव की एक महिला की रविवार दोपहर को आई आंधी में सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाकये के मुताबिक प्रेमलता (30) पत्नी प्रहलाद निलासी तालसपुर दोपहर में आंधी के दौरान छत पर रखे सामान को उठाने के लिए लकड़ी की सीढ़ियों से चढ़ रही थीं। इसी दौरान तेज हवा के झोंके के साथ महिला सीढ़ी सहित गिर गईं। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मलखान सिंह अस्पताल रेफर कर दिया। यहां शाम सात बजे महिला ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के मुताबिक सीढ़ी से गिरने से महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर और स्थिति साफ हो जाएगी। महिला के पति प्रहलाद ने बताया कि आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी। परिवार में दो बच्चे हैं। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें