फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने महिला को पटका, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
रूपवती का फाइल फोटो। - फोटो : IGLASS
विज्ञापन
छुट्टा पशुओं का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना इनकी वजह से कहीं न कहीं सड़क हादसे या किसी की मौत हो रही है। कोतवाली के मनोहरपुर गांव में बुधवार शाम एक महिला को छुट्टा सांड़ ने पटक कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार शाम लगभग छह बजे रुपवती (46) पत्नी मुन्नालाल अपने घेर से उपले लेकर जा रहीं थी। इसी दौरान रास्ते में एक छुट्टा सांड़ उन पर हमलावर हो गया। सांड़ ने रुपवती को सींगों पर उठाकर पटक दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गईं। 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका के बेटे दीपक कुमार की तहरीर पर दुर्घटना के संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के बाद से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें