फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला की मौत, ससुरालियों ने दी आत्महत्या की सूचना, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Mon, 21 Jul 2025 10:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पिता का आरोप है कि बेटी के तीन साल में बच्चा नहीं हुआ, इस पर ससुराल वाले ताने देते थे। साथ ही दहेज में बाइक, नकदी मांग रहे थे। उन्होंने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतका आरती उर्फ डॉली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ौली में एक महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप मढ़ा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई के गांव नगला रूंद धर्मपुर निवासी राजेंद्र सिंह के अनुसार छह फरवरी 2022 को उन्होंने अपनी बेटी आरती उर्फ डॉली की शादी गांव बढ़ौली निवासी उत्तम उर्फ पंकज के साथ की थी। 21 जुलाई को ससुराल वालों ने बेटी के पंखे से फंदे पर लटककर आत्महत्या करने की खबर दी। वह लोग गांव पहुंचे तो बेटी का पति और ससुर घर पर नहीं थे। उन्होंने दहेज के लिए हत्या करने की सूचना दी तो अतरौली कोतवाली पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।

राजेंद्र सिंह का आरोप है कि बेटी के तीन साल में बच्चा नहीं हुआ, इस पर ससुराल वाले ताने देते थे। साथ ही दहेज में बाइक, नकदी मांग रहे थे। उन्होंने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि मायके वाले आरोप तो लगा रहे हैं, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें