फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: फंदे से लटककर महिला ने दी जान, बांझ बोलकर उत्पीड़न करने का आरोप

Wed, 24 Apr 2024 02:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महिला की शादी को 12 साल हो गए, पर उसके कोई बच्चा नहीं हुआ। जिसे लेकर महिला को बांझ कह कर ताने दिए जाते थे। महिला ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
मृतक कल्पना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला विष्णुपुरी में एक विवाहिता ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। शादी के 12 साल बाद भी महिला को कोई बच्चा नहीं था। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर महिला को बांझ बोलकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


कल्पना (35) निवासी सीधामई थाना हसायन की शादी करीब 11 साल पहले पवन निवासी विष्णुपरी से हुई थी। शादी के 11 साल बाद भी उसे कोई बच्चा नहीं हुआ था। कल्पना के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे बांझ बोलकर उसका उत्पीड़न करते थे। 22 अप्रैल की रात कल्पना ने घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए।

मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि अभी तक मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें