फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस सात माह में ससुराल से अंतिम विदाई: महिला ने फंदा लगाकर दी जान, हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज, पति हिरासत में

Mon, 27 Oct 2025 10:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सात माह पहले शादी हुई। 26 अक्तूबर को पिता को सूचना मिली की बेटी की तबीयत खराब है। इस पर जब बेटी की ससुराल में मायके वाले पहुंचे तो बेटी मृत अवस्था में थी। 
विज्ञापन
मृतका गुंजन शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के सुरेंद्र नगर में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पीड़ित पिता राजकुमार के अनुसार उन्होंने बेटी गुंजन का विवाह करीब सात माह पूर्व सुरेंद्र नगर निवासी शिवम शर्मा से किया था। आरोप है कि शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज के रूप में बेटी का उत्पीड़न करते थे। 26 अक्तूबर को सूचना मिली की बेटी की तबीयत खराब है। इस पर जब बेटी की ससुराल में पहुंचे तो बेटी मृत अवस्था में थी। 

सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि महिला ने घरेलू विवाद में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति, सास, तीन ननद और दो देवर के खिलाफ तहरीर दी है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें