फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: परिजनों से हुआ विवाद, महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

Tue, 04 Jun 2024 11:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो दिन पहले किसी बात पर परिजनों से महिला का विवाद हो गया। महिला ने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विवाद के बाद पति खा रहा था जहर पत्नी ने पुड़िया छुड़ाई और गटक ली - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिजनों से विवाद के चलते बुलंदशहर की एक महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे दो दिन पहले रामघाट रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


रूबी (30) पत्नी कुलदीप सिंह निवासी गांव बकेसरा थाना अनूपशहर, जिला बुलंदशहर का दो दिन पहले किसी बात पर परिजनों से विवाद हो गया था। परिजनों ने बताया कि इस बात पर रूबी ने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे रामघाट रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 4 जून को उपचार के दौरान रूबी की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें