जानकारी के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका संग रेस्टोरेंट में बैठा था। वहां उसकी पत्नी भी पहुंच गई। दोनों को एक साथ नाश्ता करते देख महिला भड़क गई और युवती संग मारपीट कर दी। विरोध करने पर युवती को छोड़कर पति को भी पीट दिया। इस हंगामे पर रेस्तरां स्टाफ ने पुलिस बुला ली। बाद में दोनों थाने ले जाए गए। जहां हिदायत देकर दोनों को छोड़ दिया गया।