अलीगढ़ में गंगीरी क्षेत्र के गांव कुमरौआ निवासी एक वृद्धा की बुधवार को ट्रैक्टर से गिरकर पहिये के नीचे आकर मौत हो गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुखदेवी (70) पत्नी स्व. जसवंत सिंह बुधवार दोपहर दवा लेने गंगीरी चौराहे पर गईं थी। वहीं से गांव के ही एक ट्रैक्टर पर बैठकर वापस आ रहीं थी। रास्ते में सुखदेवी ट्रैक्टर से नीचे गिर गईं।
पहिया उनके सिर के ऊपर होकर निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद से वृद्धा के घर में मातम पसरा हुआ है।