फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: करंट से झुलसी महिला ने तोड़ा दम, बिजली विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 21 Jun 2024 05:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
मृतक सीमा यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जुझारपुर में 16 जून दोपहर कुछ घरों में अचानक एचटी लाइन का करंट दौड़ गया था। करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। परिजनों ने झुलसी महिला को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां 19 जून देर शाम महिला की मौत हो गई है। महिला के परिजनों ने विद्युत विभाग के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गांव जुझारपुर निवासी संतोष कुमार पुत्र राजवीर सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह अकराबाद थाने पहुंच कर पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीते रविवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उसके चचेरे भाई रामसेवक की पत्नी सीमा यादव अपने जेठ राकेश के घर पर मोबाइल चार्ज करने गई थी। जहां वह बिजली के बोर्ड में लगे चार्जर में मोबाइल लगा ही रही थी कि तभी अचानक घरेलू लाइन में एचटी लाइन का करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गई थी। करंट की चपेट में आने से पड़ोस के ही सुरेश कुमार पुत्र रामप्रसाद की मौत हो गई थी।

घटना के बाद परिजन सीमा को उपचार के लिए एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे यहां से रेफर कर दिया गया। सीमा को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां बुधवार देर शाम 22 वर्षीय सीमा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। इसलिए कार्रवाई होनी चाहिए। घटना के संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी दुलीचंद यादव ने बताया है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं करंट की चपेट में आकर जान गंवाने वाले सुरेश के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।सीमा के परिजनों ने अपनी रिपोर्ट सुरेश कुमार की जान जाने का जिक्र किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें