फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पत्नी को जहर खिलाकर मारने का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज, खैर पुलिस मामले की जांच में जुटी

Fri, 21 Jun 2024 04:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दहेज न लाने पर पति ने पत्नी की गर्दन दबाकर जान से मारने का प्रयास किया था। इसके बाद मोबाइल छीनकर जबरिया विषाक्त पदार्थ खिलाने का प्रयास किया, किंतु उल्टी होने से जान बच गई।
विज्ञापन
जहर देने का प्रयास - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति द्वारा विवाहिता को विषाक्त पदार्थ खिलाने के मामले में पति के खिलाफ कोतवाली खैर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


मथुरा जनपद की तहसील महावन के गांव विजहारी निवासी तुलसी पुत्री नेत्रपाल सिंह की शादी 28 अप्रैल 2018 को उटवारा निवासी कन्हैया के साथ हुई थी। दान दहेज दिए जाने के बाद भी ससुरालीजन दहेज से खुश नहीं थे। पति को पांच लाख रुपये नौकरी के लिए दिए जाने के बाद भी उत्पीडन बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन


आरोप है कि 29 मई को दहेज न लाने पर पति ने पत्नी की गर्दन दबाकर जान से मारने का प्रयास किया था। इसके बाद 19 जून को मोबाइल छीनकर जबरिया विषाक्त पदार्थ खिलाने का प्रयास किया, किंतु उल्टी होने से जान बच गई। पीड़िता की तहरीर पर उटवारा निवासी कन्हैया के खिलाफ कोतवाली खैर में रिपोर्ट दर्ज हुई है। खैर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें