महिला बुर्जी से पशुओं के लिए भूसा निकालने गई थी। वह बुर्जी के अंदर घुसकर भूसा निकाल ही रही थी, तभी बुर्जी में भरा पूरा भूसा भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। इससे वह भूसे में नीचे दब गईं और बाहर नहीं निकल पाईं। इसके चलते दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
गांव गुदमई मिश्रीपुर में बुर्जी से भूसा निकालते समय एक महिला भूसे के नीचे दब गई। इससे दम निकलने से महिला की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव निवासी 50 वर्षीय वीनेश देवी पत्नी सुनील कुमार 7 अप्रैल की दोपहर गांव के निकट बुर्जी से पशुओं के लिए भूसा निकालने गई थी। वह बुर्जी के अंदर घुसकर भूसा निकाल ही रही थी, तभी बुर्जी में भरा पूरा भूसा भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। इससे वह भूसे में नीचे दब गईं और बाहर नहीं निकल पाईं। इसके चलते दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
वहीं देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की। पता चला कि वह भूसा लेने बुर्जी में गई थीं। इस पर परिवार वाले वहां पहुंचे तो पूरी बुर्जी धंसी हुई थी। उन्होंने भूसा हटाया तो नीचे वीनेश देवी का शव देखकर वह रो पड़े। वह अपने पीछे पति सुनील कुमार सहित बच्चे बसंती, सत्तो, भानू, राधा, रानी व किट्टू को रोता छोड़ गई हैं।