झााड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ मिला। शव की शिनाख्त न होने पर महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया।
अलीगढ़ में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के नौरंगीलाल इंटर कॉलेज के पास 13 मार्च को झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार महिला कठपुला के पास ही अक्सर घूमती रहती थी।
पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। वह लाल रंग की साड़ी पहने हुई थी। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।