जिले के एक नेताजी को वीडियो कॉल के माध्यम से युवती ने पहले अपनी बातों में फंसाया और उस वीडियो को भी रिकॉर्ड कर लिया। अंतरंग बातचीत के इस वीडियो को युवती अब सार्वजनिक करने की धमकी दे रही है और नेताजी से 51 हजार रुपये मांग रही है। युवती की हरकत से पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है।
शिकायत में कहा गया है कि युवती ने वीडियो रिकॉर्डिंग में अपनी ओर से भी कुछ ऐसे तथ्य शामिल कर दिए हैं, जो उनसे संबंधित नहीं है। इसके अलावा युवती ने अपनी ओर से उकसाने वाली बातें कहीं और अपनी ओर से ही सभी तरह के प्रस्ताव रखे।
अब यही युवती ब्लैकमेल कर रही है। कुछ दिनों पहले पुलिस के सर्विलांस सेल के कर्मी द्वारा सोशल मीडिया पर इस संबंध में आगाह किया गया था। इसके बाद से वह युवती की हरकतों को लेकर सचेत हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।