सादाबाद के मोहल्ला बरीवाला निवासी अरुण कुमारी ने सादाबाद कोतवाली में रेखा निवासी सादाबाद और चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया है कि 30 अगस्त को शाम को साढे छह बजे उसका अपने पति से विवाद हो गया था, पति घर से बाहर चला गया। जिसके बाद रेखा घर में घुस आई और गालीगलौज करते हुए उसे धक्का देकर व नीचे गिराकर मारपीट की। पथराव करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चली गई। रात को उक्त रेखा अपने चार पांच हथियारबंद अज्ञात बदमाशों के साथ उसके दरवाजे में लात मारकर अंदर घुस आई और जातिगत शब्द प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की। एक बदमाश ने तमंचा निकालकर उसे जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, जिसके छर्रे उसके चेहरे पर लग गए हैं। यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।