फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घर में घुसकर महिला पर आरी से हमला

Sat, 26 Jul 2025 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बढे़पुरा के नगला बंजारा में घर में घुसकर एक महिला पर आरी से वार कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

पीड़िता बबली देवी पत्नी राजवीर सिंह ने सीओ छर्रा को तहरीर दी है। बताया कि शनिवार शाम छह बजे वह घर पर अकेले थी। दोपहर में उनके जेठ रामवीर सिंह का गांव की एक महिला से बकरी चराने को लेकर विवाद और गाली-गलौज हुई थी। इसी रंजिश में करीब सात लोग उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। एक युवक ने उनकी पीठ पर आरी से वार किया जिससे वह घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने किसी तरह बचाया।
आरोप है कि इसके बाद घर की छत पर चढ़कर आरोपियों ने पथराव भी किया। दादों थाना पुलिस ने उनका डॉक्टरी परीक्षण करा लिया लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जबकि दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ छर्रा धनंजय सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें