फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आत्महत्या के इरादे से रेलवे स्टेशन पहुंची महिला

विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Archive
विज्ञापन
मंगलवार को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने के इरादे से पहुंची एक महिला की जीआरपी पुलिस ने जान बचाई। वह बदायूं जिले की रहने वाली है और पति से नाराज होकर घर से निकली थी।
विज्ञापन


जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म पर महिला अकेले और गुमसुम बैठी मिली। महिला कांस्टेबल सपना ने उससे बातचीत की और परेशानी का कारण पूछा। महिला ने बताया कि वह पति से नाराज होकर आत्महत्या करने के इरादे से स्टेशन पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया। इसके बाद उसके परिजनों का मोबाइल नंबर लेकर उन्हें सूचना दी गई। परिजनों के जीआरपी थाने पहुंचने पर महिला को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें