सर सैयद डे समारोह के अंतर्गत एएमयू गर्ल्स स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक एवं खेलकूद महोत्सव के समापन पर विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कुलपति जमीरउद्दीन शाह की पत्नी सबीहा सीमी शाह और सह कुलपति सैयद अहमद अली की पत्नी रिज़वाना अली, उर्दू विभाग के प्रोफेसर तारिक छतारी, सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. मुअज़्जम अली खान और गर्ल्स स्कूल की प्राचार्या आमना मलिक द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। इनाम पाकर विजेता झूम उठे।
इंटर स्कूल नज़्म ख्वानी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हुमा और तसनीम फात्मा, द्वितीय निदा खान, फरहा खान और जकिया फिरोज तथा तृतीय पुरस्कार दानिश आरिफ, गजाला और नसीमा को प्रदान किया गया। अंतर स्कूल साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के ड्राइंग वर्ग में ग्रुप ए में प्रथम पुरस्कार कशिश, द्वितीय सुमनलता एवं तृतीय पुरस्कार लक्षका राजपूत ने प्राप्त किया। ग्रुप डी में फात्मा को प्रथम, मायदा फात्मा को द्वितीय और अकसा मुस्तकीम को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। क्राफ्ट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार इरम, द्वितीय मुस्कान और तृतीय पुरस्कार रिया सिंह और अजरा जुनैद को प्रदान किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अंग्रेजी वर्ग में रानिया, उर्दू वर्ग में द्वितीय पुरस्कार उम्मातुल कुबरा एवं तृतीय पुरस्कार हिंदी वर्ग में मालविका गौड़ को प्रदान किया गया। भाषण प्रतियोगिता में इफरा अंदलीब और सदफ फैसल को प्रथम, कुदसिया खान द्वितीय और इंजिला और असमा जीलानी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। क्विज में अरीबा गफ्फार को प्रथम, लक्षका राजपूत द्वितीय एवं अदीबा जेहरा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। बैंतबाजी प्रतियोगिता में इमामा जेहरा, वफा रईस, सुम्बुल जे़हरा, सायमा अरशद, तहसीन सालेहा, आयशा नूर और सुमैया आबिद की टीम की विजेता तथा विशेष पुरस्कार इमामा ज़ेहरा और रूफा फात्मा को प्रदान किया गया। इससे पूर्व विजेताओं के नामों की घोषणा बुशरा और सफिया सुल्ताना ने की। संचालन छात्रा सदफ फात्मा ने किया।
--