आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को शीशियापाड़ा स्थित एक मकान में दबिश देकर करीब 31 पेटी हरियाणा की शराब पकड़ी। छापे के दौरान आरोपी भाग निकला। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जिला आबकारी अधिकारी एनके यादव ने बताया कि मंगलवार को सूचना के आधार पर करीब 10 उपनिरीक्षक और 40 सिपाहियों की टीम बनाई गई। टीम का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक रामवीर, मोहम्मद असलम, जितेंद्र कुमार और अमित राज कर रहे थे। टीम ने शीशिया पाड़ा स्थित पाई नामक व्यक्ति के घर एक साथ दबिश दी, इस बीच आरोपी भाग निकला।
टीम ने घर से दो लाख कीमत की करीब 31 पेटी हरियाणा की शराब बरामद कर की। टीम को देखकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे लेकिन जब टीम शराब की पेटियां लेकर निकली तो लोगाें को भ्रम टूट गया। बकौल जिला आबकारी अधिकारी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह क