फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजेगा राम दरबार, रामलीला महोत्सव कल से

सार

श्री रामलीला गौशाला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मैदान, अचलताल के रामलीला भवन पर सोमवार से श्री रामलीला महोत्सव का भव्य आगाज होगा। 23 सितंबर को श्री राम विवाह की लीला में राम बरात शाम छह बजे से टीकाराम मंदिर सेंटर प्वाइंट से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जनकपुरी श्री रामलीला भवन पर पहुंचेगी। सात अक्तूबर को शाम 6.30 बजे से रामजी का सिंहासन रामलीला भवन से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न बाजारों में होता हुआ रात्रि को रामलीला भवन पर समाप्त होगा।
विज्ञापन
रामलीला गौशाला कमेटी कार्यालय पर श्री रामलीला महोत्सव 2022 को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में जानकार? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री रामलीला गौशाला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला मैदान, अचलताल के रामलीला भवन पर सोमवार से श्री रामलीला महोत्सव का भव्य आगाज होगा। कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल एवं सचिव अरविंद अग्रवाल व अन्य पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि श्री रामलीला महोत्सव 19 सितंबर से सात अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

रामलीला शाम 7:30 बजे से होगी। 23 सितंबर को श्री राम विवाह की लीला में राम बरात शाम छह बजे से टीकाराम मंदिर सेंटर प्वाइंट से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जनकपुरी श्री रामलीला भवन पर पहुंचेगी। श्री काली जी की सवारी 27 सितंबर को सायं सात बजे निकलेगी।
30 सितंबर को श्री हनुमान जी की सवारी शाम सात बजे से बड़ा हनुमान मंदिर महावीरगंज से शुरू होकर श्री रामलीला भवन पर पहुंचेगी। श्री रामचंद्र महाराज की सवारी (दशहरा मेला) पांच अक्तूबर को रामलीला भवन से दोपहर एक बजे से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई नुमाइश प्रदर्शनी मैदान पहुंचेगी। श्री काली जी की झांकी मामू भांजा से निकलेगी। सात अक्तूबर को शाम 6.30 बजे से रामजी का सिंहासन रामलीला भवन से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न बाजारों में होता हुआ रात्रि को रामलीला भवन पर समाप्त होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रामलीला में गणेश पूजन प्रमुख उद्योगपति धनजीत वाडरा करेंगे। रावण पुतला दहन लीला के दौरान प्रदर्शनी मैदान में कमिश्नर, डीआईजी, डीएम एवं एसएसपी मौजूद रहेंगे। छह अक्तूबर को राजतिलक एवं पुरस्कार वितरण प्रमुख बिल्डर प्रवीण मंगला (ओजोन सिटी) करेंगे।
उन्होंने बताया कि रामलीला भवन को पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। इस मौके पर रामलीला कमेटी के सह-संयोजक ऋषभ गर्ग, अन्नू बीड़ी, विक्रांत गर्ग, संयम पाराशर, आकाश अग्रवाल, गुंजित वार्ष्णेय, अर्जुन गोविल, अतुल कुलश्रेष्ठ, शैलेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें