फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सड़क के गड्ढों से परेशान ग्रामीण जनप्रतिनिधियों का करेंगे बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मालव को जोड़ने वाली गांव उटवारा से मालव के बीच दो किमी लंबी सड़क दशकों से जर्जर पड़ी है। इस पर गहरे-गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इससे परेशान ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन



सड़क की शिकायत सुभाष चौधरी मालव ने मुख्यमंत्री से की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पहले भी कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से इस सड़क की शिकायत कर चुके हैं लेकिन आजतक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। आए दिन राहगीर इसमें गिरकर जख्मी होते रहते हैं।



अब एक महीने में सड़क नहीं बनी तो पूरा गांव मालव जनप्रतिनिधियों का गांव आने पर बहिष्कार करेगा। लोक निर्माण विभाग के जेई इरशाद अली ने बताया कि सड़क को कार्य योजना में भेज दिया गया है। बजट पास होने पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें