राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावघान मे कला बीथिक के अंतर्गत चित्रकला व संग्रहों का आयोजन किया गया है । जिसमे कक्षा एक से बारह तक के विद्यार्थी भाग लेते हैं मगर इस बार बीए, एमए के अलावा पेशेवरों ने भी सहभाहगिता की है।
इंटर तक के विद्यार्थियों ने कन्या बचाओ, कन्या पढ़ाओ, भ्रष्टाचार आतंकवाद कौमी एकता पर्यावरण टीकाकरण व राष्ट्रीय एकता के विषयों को चुना है। वहीं पेशेवरों ने धार्मिकता व भवनों पर इमारतों को बनाया है। जबकि दो बालिकाओं ने सिक्कों को संग्रहित रखा है। टीका राम कन्या इंटर कालेज कक्षा 6 की छात्रा लक्षिता वार्ष्णेया ने नुमाइश की कला बीथिका मे दो पैसा से लेकर दस रुपयों तक के चौरासी सिक्कों को संग्रहित कर रखा।
जिनकी विशेषता है कि यह सिक्के 1947 से लेकर सन 2015 तक जारी किये गये हैं। तिरुपति ब्रास बेयर प्रा लि के स्वामी व भाजपा नेता पवन खंडेलवाल एवं वैदिक ज्योेतिष संस्थान के आचार्य डा. ब्रजेश शास्त्री अपने समारोह मे लक्ष्यता को सम्मानित करने की घोषण की है।