स्टांप वेंडर आरएसएस की बैठक में गया था। उसके पीछे उसकी पहली पत्नी अपने बेटे-दामाद व अन्य को साथ लेकर आई। उसने घर में रखे रुपये और सारा सामन गाड़ियों में भर लिया। पति के आने से पहले ही पत्नी नौ दो ग्यारह हो गई।
इगलास की सीतापुर कॉलोनी निवासी स्टांप वेंडर पोखपाल सिंह 4 अप्रैल को गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में शामिल होने गए थे। इधर उनकी पहली पत्नी लज्जावती अपनी बेटी-दामाद और अन्य परिजनों के साथ घर से रुपये सहित सारा सामान गाड़ियों में भरवाकर ले गई।
विज्ञापन
बताया कि लौटने पर पड़ोसियों के जरिये जानकारी हुई। उन्होंने फोन किया तो पत्नी लज्जावती ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। स्टांप वेंडर पोखपाल सिंह ने पहली पत्नी लज्जावती सहित बेटी रश्मि, धेवता पिंटू, दामाद राकेश, उसके भाई के भाई कमल सिंह व पांच अज्ञात निवासी सादाबाद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।