फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: प्रेमी के साथ रह रही पत्नी की पुलिस के सामने गोली मारकर हत्या, पति गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Sat, 07 Sep 2024 05:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीड़ित ने अपनी प्रेमिका के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर खड़े होकर पीआरवी महिला से पूछताछ कर रही थी। दरवाजे के पीछे छिपे महिला के पति ने महिला व उसके प्रेमी को मारने के नीयत से एक फायर किया। पीआरवी ने प्रेमी को किसी तरह गोली लगने से बचाया, पर गोली महिला के लग गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में 7 सितंबर की दोपहर को क्वार्सी होली चौक इलाके में राजमिस्त्री ने पिछले तीन माह से प्रेमी के साथ रह रही अपनी पत्नी की पुलिस के सामने ही गोलीमारकर हत्या कर दी। यह वारदात उस समय हुई, जब बेटे की बीमारी की खबर पर महिला अपने पति के घर पर आई थी। इस दौरान अपने नाम की संपत्ति मांगने पर उसका पति से झगड़ा शुरू हुआ। पुलिस ने पति को मौके पर दबोच लिया।

विज्ञापन


मूल रूप से बुलंदशहर के खुशहालगढ़ी का नेमपाल सिंह पेशे से राज मिस्त्री है। करीब 17 वर्ष पहले उसकी शादी गाजियाबाद सिकरोड की 40 वर्षीय बीना संग हुई थी। दंपती को 16 वर्ष का बेटा लविश भी है। कुछ माह पहले महिला के खुद से कम उम्र के युवक सत्येंद्र निवासी दूधमा अतरौली से प्रेम संबंध हो गए। तीन माह पहले महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर उसके साथ जाकर रहने लगी। बताया जाता है कि दोनों ने कोर्ट मैरिज के बाद नोएडा में साथ रहना शुरू कर दिया। वहीं, नेमपाल अपने बेटे के साथ यहां होली चौक में रह रहा है। 6 सितंबर को लविश की तबीयत खराब हो गई थी। इस सूचना पर 7 सितंबर रात में ही बीना बेटे से मिलने अलीगढ़ में अपने पति के घर पर आ गई। रात भर वह बेटे के साथ रही।
विज्ञापन


शनिवार सुबह बेटे को जीटी रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद बीना और नेमपाल का विवाद शुरू हो गया। नेमपाल चाहता था कि वह फिर से वापस आकर अपने परिवार के साथ रहने लगे। लेकिन वह तैयार नहीं हुई। बीना ने अपने नाम की संपत्ति और मांगनी शुरू कर दी। इसे लेकर विवाद बढ़ गया। बीना से कोर्ट मैरिज का दावा करने वाले सतेंद्र का आरोप है कि जब उसने बीना को फोन मिलाया तो उसका मोबाइल बंद था। इस पर उसने नेमपाल का फोन मिला दिया। उसने फोन रिसीव किया तो दोनों के बीच झगड़े की आवाज आ रही थी। 
विज्ञापन


इस पर उसने फोन करके पुलिस को बीना के अपहरण की सूचना दे दी। सूचना पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यूपी-112 की लैपर्ड मौके पर पहुंची। उसी समय सतेंद्र भी क्वार्सी चौराहे से घर का रास्ता बताते हुए साथ गया। दरवाजे पर पुलिस ने दस्तक दी तो बीना ने दरवाजा खोला। पुलिसकर्मी अभी कुछ सवाल पूछना शुरू करते। इसी बीच पीछे से नेमपाल ने तमंचे से बीना के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर गई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर दबोच लिया। खबर पर एसपी सिटी, सीओ, कोतवाल क्वार्सी आदि पहुंच गए। आनन फानन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की। सत्येंद्र की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

महिला की हत्या उसके पति ने की है। उसके अपहरण व बंधक बनाने की सूचना पर पीआरवी टीम पहुंची थी। टीम के सामने ही यह घटना हुई। मौके से आरोपी को दबोचा गया है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। - अमृत जैन, सीओ तृतीय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें