फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जम्मू-कश्मीर में तैनात फौजी, पत्नी न्याय के लिए काट रही चक्कर, एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश

Thu, 27 Mar 2025 04:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने फौजी के घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर उसके घेर की बाउंड्री को जेसीबी मशीन से तोड़ डाला। विरोध पर अभद्रता कर दी। महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची तो उसे मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
पुलिस को जांच के दिए निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में फौज में तैनात एक फौजी की पत्नी न्याय के लिए चक्कर काट रही है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने उनके घेर की बाउंड्री को जेसीबी से तोड़ डाला और अभद्रता कर दी। पीड़िता 26 मार्च को एसएसपी संजीव सुमन से मिली और न्याय की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


थाना पालीमुकीमपुर के बीलपुरा के नीटू सिंह फौज में हैं और वर्तमान में उनकी जम्मू -कश्मीर में तैनाती है। गांव में उनकी पत्नी सुनीता देवी रहती हैं। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने फौजी के घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर उसके घेर की बाउंड्री को जेसीबी मशीन से तोड़ डाला। विरोध पर अभद्रता कर दी। 

महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची तो उसे मदद नहीं मिली। इस पर वह 26 मार्च को एसएसपी संजीव सुमन से उनके कार्यालय में मिली। महिला ने पूरा घटनाक्रम बताते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई। एसएसपी ने प्रकरण में थाना पालीमुकीमपुर व सीओ अतरौली को प्रकरण की जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें