फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी के साथ की थी पति की हत्या

विज्ञापन
प्रेमी हरदौल और मृतक की पत्नी अनीता पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : PISAWA
विज्ञापन
गांव दीवा हमीदपुर में हुई चेतराम की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी व पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त बिजली का तार भी बरामद किया गया है। अवैध संबंधों में बाधा बनने पर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन

20 सितंबर की रात को चेतराम पुत्र खरग सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। पत्नी अनीता ने करंट लगने से मौत की बात कही थी। चोट के निशानों से पुलिस को शक हुआ। जब छानबीन शुरू की तो माजरा कुछ और ही निकला। पिसावा पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव के ही हरदयाल उर्फ हरदौल पुत्र सौरभ सिंह व चेतराम की पत्नी अनीता को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इन दोनों ने ही मिलकर चेतराम को मौत के घाट उतारा। दरअसल अनीता व हरदयाल दो सालों से एक दूसरे के संपर्क में थे। इस अवैध संबंध की भनक चेतराम को हो गई थी तथा वह विरोध करता था। कई बार वह उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख चुका था। इसलिए अनीता व हरदयाल ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
पुलिस के मुताबिक 20 सिंतबर की रात लगभग 12.30 बजे हरदयाल चेतराम के घर पहुंच गया। यहां अनीता व हरदयाल ने चेतराम को जमीन पर गिरा लिया और बिजली के तार व हाथ से गला दबा कर हत्या कर दी। इस दौरान पत्नी ने पत्थर की सिल से उसकी छाती पर कई वार किए थे, जिससे उसकी मौत हो जाए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें