फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी ने प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या, सीने में दागी दो गोलियां, हत्यारा पहुंचा थाने, पत्नी पकड़ी

Thu, 10 Jul 2025 01:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एसपी ग्रामीण ने बताया कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी से पति की हत्या कराई है। हत्या के बाद प्रेमी खुद थाने पहुंचा है। इसके बाद महिला को भी पकड़ा गया। बाकी कार्रवाई की जा रही है। जांच में अन्य कोई साक्ष्य मिलेगा, उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक सुरेश, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में बरला कस्बे के मोहल्ला कोठी में पत्नी के प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे 32 वर्षीय सुरेश की 10 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात को सुरेश की पत्नी के इशारे पर उसके प्रेमी मनोज ने अंजाम दिया है। वारदात के बाद आरोपी खुद तमंचा लेकर थाने जा पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने जांच व साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने जुर्म भी कबूल कर लिया है। 

विज्ञापन


सीओ बरला गर्वित सिंह के अनुसार मोहल्ला कोठी का सुरेश दिल्ली में रहकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसकी पत्नी बीना तीन बच्चों को लेकर गांव में ही रहती थी। परिवार वालों से पूछताछ में पता चला है कि करीब आठ वर्ष पहले सुरेश की पत्नी के पड़ोस में ही परचून की दुकान करने वाले अविवाहित युवक मनोज से प्रेम संबंध हो गए। इन संबंधों की भनक पर सुरेश व उसके पूरे परिवार ने विरोध किया। मगर बीना व मनोज ने साथ रहने की ठान ली। अभी तीन दिन पहले सुरेश दिल्ली से गांव आया था। 10 जुलाई को उसे वापस जाना था। उससे पहले वह बाजार से सब्जी लेकर घर आया।
विज्ञापन

इसके बाद सुबह 9 बजे के करीब अपने घर के चबूतरे पर बैठकर मोबाइल देख रहा था। तभी पड़ोसी मनोज ने वहां आकर सुरेश के सीने में तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह मौके पर ही गिर गया। इसके बाद दूसरा फायर भी किया। मगर वह मिस हो गया। फायर की आवाज सुनकर सुरेश का बड़ा भाई विजय बाहर आया और सुरेश को बचाने के लिए आरोपी मनोज पर लोहे का बांट मारने की कोशिश की। मगर मनोज ने उस पर भी तीसरा फायर किया। गोली विजय के कान के पास से गुजरते हुए दीवार में लगी, मगर कान पर छर्रे लगने से वह घायल हो गया। 

Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी वहां से तमंचा लिए सीधे थाने पहुंच गया और सुरेश की हत्या करना स्वीकारते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। इस खबर पर सीओ, एसएचओ फॉरेंसिक टीम सहित घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल को छर्रा सीएचसी व शव को पोस्टमार्टम केंद्र भिजवाया। जांच व पूछताछ के आधार पर मृतक की पत्नी बीना को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई विजय की तहरीर पर मनोज व बीना पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया है।
पत्नी ने ही अपने प्रेमी से पति की हत्या कराई है। हत्या के बाद प्रेमी खुद थाने पहुंचा है। इसके बाद महिला को भी पकड़ा गया। बाकी कार्रवाई की जा रही है। जांच में अन्य कोई साक्ष्य मिलेगा, उसके आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी।-अमृत जैन, एसपी देहात, अलीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें