फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंची से गोदकर पत्नी को मार डाला

विज्ञापन
पूनम देवी का फाइल फोटो। - फोटो : PISAWA
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव डेटाखुर्द में शनिवार की रात एक युवक ने अपनी पत्नी को कैंची और पेचकस से गोद डाला। बेटे के आवाज लगाने पर आरोपी के बड़े भाई बचाने पहुंचे तो उन्हें भी कैंची से हमलाकर घायल कर दिया। परिवार वाले घायल विवाहिता को नोएडा के निजी अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। उधर, आरोपी खून लगी कैंची लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या की जानकारी दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे आमोद पुत्र विजय सिंह घर पहुंचा। कमरे में उसकी पत्नी पूनम देवी (30) और बेटा रिशू (13) सो रहे थे। कमरे में घुसते ही उसने पूनम देवी पर कैंची और पेचकस से हमलाकर कर दिया। छाती, बाजू समेत शरीर के कई हिस्सों में वार किए। इस बीच आंख खुलने पर बेटा चुपचाप कमरे से निकलकर ताऊ प्रमोद के कमरे के बाहर पहुंचा। ताऊ के कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी थी। उसे खोलकर रिशू ने आवाज लगाई। इस पर बड़े भाई प्रमोद दौड़कर आमोद के कमरे में पहुंचे तो आरोपी ने बड़े भाई पर भी कैंची से हमला कर लहूलुहान कर दिया। प्रमोद की पत्नी ने डंडे की सहायता से किसी तरह आमोद को काबू किया।
इसके बाद प्रमोद और उसकी पत्नी पूनम को लहूलुहान हालत में नोएडा के एक अस्पताल में ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही पूनम ने दम तोड़ दिया। घायल प्रमोद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी आमोद ने सुबह थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। मृतका के भाई कुशल पुत्र इंद्रजीत निवासी सलेमपुर ने अपने आरोपी आमोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

- पिसावा के डेटा खुर्द में शराब के नशे के विवाद में पति ने पत्नी की हत्या की है। पूर्व में भी इनमें झगड़े होते रहे हैं। बीचबचाव में भाई जख्मी हुआ है। आरोपी गिरफ्तार है। बाकी कार्रवाई की जा रही हैं।- शुभम पटेल एसपी देहात
दोनों भाइयों को ब्याही थीं सगी बहनें
डेटाखुर्द निवासी विजय सिंह के दोनों बेटों आमोद और प्रमोद कुमार दूध की डेयरी चलाते थे। सगी बहनें दोनों भाइयों को ब्याही थीं।
शराब को लेकर झगड़े के आवेश में की हत्या
पिसावा पुलिस के अनुसार, हत्या आरोपी ने थाने पहुंचकर कैंची व पेचकस से पत्नी की हत्या की बात बताई। पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब पीता था। पत्नी विरोध करती थी। इधर कुछ दिनों से अधिक शराब पीने लगा था। इस बात पर आए दिन पत्नी झगड़ा कर रही थी। शराब के नशे में आवेश में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें