फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों पर लगे खून ने खोल दिया राज: पत्नी के सिर में लोहे की रॉड मार कर हत्या, शव छत से फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Apr 2025 02:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मजदूरों का कहना है कि हत्या के बाद जयपाल ने मायादेवी को छत से नीचे फेंक दिया। उसके बाद वह भागता हुआ नीचे आया और पत्नी के छत से गिरने का शोर मचा दिया। शव के पास बैठकर रोने लगा। पूछने पर बताने लगा कि मायादेवी अंधेरे में छत से गिर गई।
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़-खैर-पलवल हाईवे पर स्थित डिफेंस कॉरिडोर में 24 अप्रैल रात करीब 10 बजे एक युवक ने अपनी पत्नी की सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी और शव छत से फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मरने वाली मायादेवी (30) थाना गोंडा क्षेत्र के गांव रजावल निवासी जयपाल की पत्नी थी। परिजनों ने बताया दोनों पति-पत्नी गांव अंडला स्थित डिफेंस कॉरिडोर में बन रही निर्माणाधीन कंपनी में मजदूरी करते थे और परिसर में ही रहते थे। पांच दिन पहले ही वह काम पर आए थे। 24 अप्रैल रात पति-पत्नी कंपनी की छत पर सो रहे थे, इसी दौरान किसी बात पर इनके बीच कहासुनी हो गई। जयपाल ने अपनी पत्नी के सिर में लोहे की रॉड मार दी।
विज्ञापन


ठेकेदार की सूचना पर खैर सीओ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। साथी मजदूरों ने पुलिस को बताया कि दोनों पति-पत्नी शराब का सेवन करते थे और आए दिन इनके बीच किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। घटना से पहले भी इनके बीच किसी बात पर झगड़ा हो रहा था। आरोपी जयपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


छत से गिरने की कहानी बनाई... कपड़ों पर लगे खून ने खोल दिया राज
मजदूरों का कहना है कि हत्या के बाद जयपाल ने मायादेवी को छत से नीचे फेंक दिया। उसके बाद वह भागता हुआ नीचे आया और पत्नी के छत से गिरने का शोर मचा दिया। शव के पास बैठकर रोने लगा। पूछने पर बताने लगा कि मायादेवी अंधेरे में छत से गिर गई। इस दौरान एक महिला मजदूर की नजर उसके खून से सने कपड़ों पर गई। उसने अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी दी, पुलिस ने सख्ती की तो पूरा राज खुल गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें