फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पत्नी ने किया बेइज्जत, तब उगला बच्ची के साथ दुष्कर्म का सच

Sat, 18 Feb 2023 08:01 PM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा

सार

फिरोजाबाद से रिश्तेदार की बारात में अलीगढ़ शामिल होने आई बच्ची संग दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पत्नी ने जब उसकी बेइज्जती की तो उसने सच बता दिया।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म प्रतीकात्मक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित मदन पैलेस गेस्ट हाउस में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी ने बमुश्किल से सच उगला। पुलिस जब पूछकर थक गई, तो उसकी पत्नी को सामने लाया गया। जब पत्नी ने उसे बेइज्जत किया और रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। तब आरोपी टूट गया और दुष्कर्म का सच उगला। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


महुआखेड़ा पुलिस ने आरोपी अंडला, खैर के जितेंद्र को रात में गिरफ्तार किया था। इस दौरान जब उससे पूछताछ हुई, तो पहले वह बरगलाने लगा। यहां तक कह दिया कि उसकी शिनाख्त गलत हो गई है। इस पर पुलिस थक गई और उसकी पत्नी को सुबह उसके सामने लाया गया। इस पर पत्नी बिफर गई और रिश्ता तोडऩे की धमकी दी, तब वह टूट गया। 

फिर उसने स्वीकारा कि वह नशे में शौचालय में गया था। बगल के शौचालय से बच्ची की आवाज आने पर वह उसमें घुस गया और नशे में बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। यहां से वह सीधा कोलकाता भाग गया था। वहां पैसे खत्म होने के बाद अलीगढ़ लौटा था। तभी दबोच लिया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि फिरोजाबाद से रिश्तेदार की बारात में शामिल होने आई बच्ची संग यह घटना हुई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अब जल्द चार्जशीट दायर करने की प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें