फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पत्नी पर सल्फास मिली रोटी खिलाने केे प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बिहारीपुर के एक युवक ने अपनी पत्नी पर रोटी में सल्फास मिलाकर खिलाकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




गांव के दीपक कुमार ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी चार माह पहले कासगंज की एक युवती से हुई है, उसने चार दिन पहले पत्नी को फोन पर किसी युवक से बात करतेे हुए पकड़ लेने पर डांट दिया था।


तहरीर में आरोप है कि सोमवार की देर शाम पत्नी ने मेरी रोटियों में सल्फास घी में मिलाकर रोटी पर लगाकर मुझे खिलाने लगी लेकिन रोटियों में से बदबू आ रही थी। पत्नी से पूछा तो पत्नी कुबूल किया कि मैंने रोटियों पर सल्फास घी में मिलाकर लगाया था।
विज्ञापन




आरोप है कि वह मुझे जहर देकर जान से मारना चाहती थी, तब मैंने अपनी ससुर को बुलाया। गांव में पूरे दिन पंचायत चलती रही लेकिन कोई हल नहीं हुआ तो ससुर मेरी पत्नी को अपने साथ ले गए हैं।



घटना के संबंध में थाना प्रभारी सुमित गोस्वामी ने बताया कि मायके और ससुराल पक्ष के लोग थाने आए हैं, रात में भी दोनों पक्षों की पंचायत चल रही है। महिला पक्ष का आरोप है कि ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते हैं, रोटी में जहर देने का आरोप गलत है, वहीं दूसरे पक्ष के लोग तलाक देने की बात पर अड़े हैं। तहरीर मिली है, जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें