फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चार साल से आ रही विधवा पेंशन खाते से हुई साफ

Wed, 03 Dec 2025 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चाल सालों से एक महिला के डाकघर के खाते में आ रही विधवा पेंशन किसी ने साफ कर दी। जब महिला को जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीडि़त ने कोतवाली सदर में इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन





मोहल्ला नाई का नगला निवासी ऊषा देवी के पति रामदास की मृत्यु पांच साल पहले हो गई थी। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण ऊषा देवी ने जन सेवा केंद्र के जरिये विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया था। उसमें डाकघर का खाता भी लगाया था। महिला को आवेदन स्वीकृत होने की जानकारी नहीं हुई। उन्होंने कई बार अलग-अलग जनसेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन किया, लेकिन खाते में कभी पेंशन नजर नहीं आई।



ऊषा देवी ने बताया कि वह एक फैक्टरी में भी काम करती हैं। फैक्टरी मालिक ने जब उनकी समस्या देखी तो खुद पेंशन शुरू कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने छानबीन कराई तो पता चला कि खाते में पेंशन आ रही है। इसके बाद वह प्रधान डाकघर पहुंचीं और बैंक खाते के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन




उससे पता चला कि पेंशन के रूप में चार साल से एक हजार रुपये महीने आ रहे थे, जिन्हें कोई निकाल रहा था। लगभग 48 हजार रुपये निकाले गए हैं। घटना की जानकारी पर मंगलवार को वह कोतवाली सदर पहुंचीं और लिखित शिकायत की। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें