फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खैर-जट्टारी मार्ग चौड़ीकरण से जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में लंबे समय से बनी जाम की समस्या को लेकर अब राहत की उम्मीद जगी है। खैर-जट्टारी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो चुका है, जिससे आवागमन सुगम होने की संभावना है। विधायक सुरेंद्र दिलेर ने निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रीन फील्ड हाईवे बनने के बाद 334-डी राजमार्ग को लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया था। करीब 88 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को स्वीकृति मिली। 13 अप्रैल से अर्राना कांटे से हामीदपुर यमुना पुल तक निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जिसे एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण कंपनी के इंजीनियर रमाकांत ने बताया है कि सड़क को बेहतर और सुगम बनाने पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस कार्य से जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें