छर्रा-दादों रोड़ पर 7 सितंबर रात को सांड़ के टकराने से दो बाइक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया।
थाना सिकंदराराऊ के गांव नगला कोठी निवासी लगभग 50 वर्षीय चोब सिंह पुत्र चोखेलाल जागरण करते हैं। 7 सितंबर की रात दादों के गांव अटा में जागरण कर बाइक से गांव सुनपहर निवासी अपने भांजे उमेश पुत्र भगवती के साथ जा रहे थे। रास्ते में छर्रा-दादों मार्ग पर भमोरी मोड़ के पास सांड़ से बाइक टकरा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
जहां चोब सिंह को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। ले जाते वक्त उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उमेश के बड़े भाई महेश ने बताया कि डॉक्टरों ने गंभीरावस्था में अलीगढ़ रेफर कर दिया था। एंबुलेंस सूचना देने के बाद भी एक घंटे तक नहीं पहुंची थी।