गांव गिरधरपुर में एक युवक ने वन रक्षक को पीटकर घायल कर दिया। वन रक्षक हेमेंद्र कुमार के अनुसार घटना शनिवार की है। बताया कि गांव गिरधरपुर में वर्ष 2022 में पौधरोपण कराया गया था। शनिवार को खबर मिली कि इस पौधरोपण में ही गांव निवासी जीतू पुत्र हेमपाल पशुओं को चरा रहा है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने पशुओं को पौधरोपण वाली जगह से बाहर करने के लिए कहा और वीडियो बनाने लगे। इस पर गाली-गलौज करते हुए जीतू उन्हें पीटने लगा। साथ ही दोबारा क्षेत्र में आने पर जान से मारने की धमकी दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गभाना। गांव गिरधरपुर में एक युवक ने वन रक्षक को पीटकर घायल कर दिया। वन रक्षक हेमेंद्र कुमार के अनुसार घटना शनिवार की है। बताया कि गांव गिरधरपुर में वर्ष 2022 में पौधरोपण कराया गया था। शनिवार को खबर मिली कि इस पौधरोपण में ही गांव निवासी जीतू पुत्र हेमपाल पशुओं को चरा रहा है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने पशुओं को पौधरोपण वाली जगह से बाहर करने के लिए कहा और वीडियो बनाने लगे। इस पर गाली-गलौज करते हुए जीतू उन्हें पीटने लगा। साथ ही दोबारा क्षेत्र में आने पर जान से मारने की धमकी दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।