फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: सोनू की महिला मित्र कहां भूमिगत... परिवार ने शुरू की खोज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड में सजायाफ्ता अपराधी सोनू गौतम की महिला मित्र लापता है या कहीं भूमिगत हो गई है। इसे लेकर युवती के परिवार ने खोजबीन शुरू कर दी है। थाने पर जाकर गुहार लगाई है और एसएसपी को भी पत्र लिखा है। उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग रहा है। परिवार द्वारा बेटी की खोज शुरू करने के बाद से तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

गोंडा के शहरी मदन गढ़ी का निवासी सोनू गौतम 27 जनवरी को बुलंदशहर सत्र न्यायालय द्वारा दोषी करार दिया गया। उसी दिन वह फरार हुआ। 12 फरवरी को उसे एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। उस वक्त उसकी महिला मित्र भी साथ थी। सोनू के जेल जाने के बाद से उसकी महिला मित्र का सुराग नहीं है। इधर, सोनू के साथी चालक जीतू की गिरफ्तारी के बाद बुलंदशहर में एक मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें सोनू के मददगारों के साथ-साथ उसकी महिला मित्र भी आरोपी है।
मूल रूप से जवां पोहिना की महिला मित्र सरिता पचौरी के विषय में उसकी विधवा मां की ओर से अब तलाश शुरू की गई है। मां ने बताया कि उसके छह बच्चों में चार बेटी व दो बेटे हैं। सरिता सबसे छोटी है। 13 फरवरी की सुबह 11 बजे स्कूटी पर सवार होकर मां की ही दवा लेने अलीगढ़ के लिए निकली थी। उसके बाद से नहीं लौटी।
विज्ञापन

मां ने बताया कि वह अगले दिन जवां थाने भी गईं, मगर पुलिस ने यह कहकर टाल दिया कि बेटी का मामला है, पहले खोज लो। एसएसपी को दो दिन पहले डाक से पत्र भेजा गया है। जिसमें बेटी के विषय में जानकारी करने में मदद मांगी गई है, ताकि पता चल सके कि आखिर वह कहां है। उसके दोनों मोबाइल भी बंद हैं। सोनू गौतम मामले में बुलंदशहर में दर्ज मुकदमे के अनुसार वह अपनी इसी महिला मित्र के मोबाइल नंबर से जुड़े वाॅलेट के जरिये रुपये का लेनदेन करता था। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि अगर वह सोनू की गिरफ्तारी के समय वह साथ नहीं थी तो वह कहां भूमिगत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें