क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रविवार को अपनी विवाहित बेटी को किसी बात को लेकर डांट दिया। इससे नाराज बेटी ने पिता को विषाक्त मिला भोजन खिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार के सदस्य उन्हें एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे।
सोमवार को तबीयत ठीक होने पर पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बेटी के खिलाफ तहरीर मिली थी, लेकिन कुछ देर बाद ही पिता और बेटी में राजीनामा हो गया। पीड़ित ने लिखकर दिया है कि वह बेटी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहता है।