फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कोरोना में जब परिजनों ने छोड़ा साथ, नर्सों ने पकड़ा था हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर सेंटर प्वाइंट स्थित एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कई अस्पतालों की स्टाफ नर्सों को सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारिक समस्याओं के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाता है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीज की सेवा का असली कार्य नर्स करती हैं। इस दौरान नर्सों ने अपने अनुभव साझा किए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनैठी की स्टाफ नर्स तूलिका गुप्ता ने कहा कि कोरोना में जब मरीजों के परिजन उन्हें अस्पताल में अकेला छोड़ जाते थे, तब हम उनकी देखभाल करते थे। प्रांतीय संगठन मंत्री अशोक कुमार गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर बृजेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रमोद गुप्ता जिला प्रभारी, वीरेंद्र जिला कोषाध्यक्ष, सुरेश लोधी जिला महामंत्री, डॉ धर्मेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष चिकित्सा मंच, अंशुल तोमर, अशोक कुमार, अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन







इन्हें किया सम्मानित



स्टाफ नर्स प्रगति जिंदल, नीलम सिंह, मुमताज, डोली शर्मा, रोशनी खान, राजेश्वरी कुमारी, रीना यादव, तूलिका गुप्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें