फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रोडवेज बसों का रहा टोटा, यात्री हो रहे परेशान

Sat, 13 May 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शहर के गांधी पार्क, मसूदाबाद और सैटेलाइट बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ रही। सहालग के चलते यात्रियों की संख्या ज्यादा थी। वहीं कई लोग मतदान करने के लिए भी दूसरे शहरों से आए थे। नौकरीपेशा लोग छुट्टी लेकर अन्य जनपदों से यहां आए थे। ऐसे में बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ होना स्वाभाविक था।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव ड्यूटी और सहालगों के चलते शहर में रोडवेज बसों का टोटा है। यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। 13 मई को मतगणना के बाद ही हालात सामान्य होंगे। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या को देखकर उसी रूट पर बस चलाई जा रही हैं। लोकल रूटों पर बसों के चक्कर भी बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को शहर के गांधी पार्क, मसूदाबाद और सैटेलाइट बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ रही। सहालग के चलते यात्रियों की संख्या ज्यादा थी। वहीं कई लोग मतदान करने के लिए भी दूसरे शहरों से आए थे। नौकरीपेशा लोग छुट्टी लेकर अन्य जनपदों से यहां आए थे। ऐसे में बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ होना स्वाभाविक था। भीषण गर्मी में यात्री घंटों बस का इंतजार करते रहे। लोकल रूट पर बसों की ज्यादा परेशानी रही। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि जिस रूट पर यात्री ज्यादा थे, उन रूटों पर बस चलाई गईं। वहीं कई रूटों पर बसों के चक्कर भी बढ़ाए गए थे।

आगरा-मथुरा, दिल्ली-नोएडा की ज्यादा भीड़
शुक्रवार को बस अड्डों पर सबसे अधिक यात्रियों की भीड़ आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, दिल्ली नोएडा की रही। इन रूटों की देखते ही यात्री बस अड्डों से दौड़ लगाते। काफी मशक्कत के बाद भी उन्हें बस में सीट नहीं मिल पाती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें