खैर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस में भाजपा द्वारा नागरिकता संशोधन को लेकर जन जागरण कार्यक्रम को संबो?
- फोटो : CITY OFFICE
जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने रविवार शाम को कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा की। कुछ कार्यों केे लंबित होने पर उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री रोज 18 घंटे तक काम कर सकते हैं तो अधिकारी क्यों नहीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द सभी कार्यों को पूरा करने और विधायकों को विकास संबंधी प्रस्ताव बनाने के दिए निर्देश दिए।
बैठक में लोक निर्माण विभाग की ओर से बताया गया कि 11 सड़कों के निर्माण कार्य में से छह को पूरा किया जा चुका है। बाकी पर काम चल रहा है। आपूर्ति विभाग ने पोर्टेबिलिटी व्यवस्था के संबंध में आंकड़े रखा बताया कि जल्द ही जनपद के लाभार्थी किसी भी दुकान से खाद्यान खरीद सकेंगे। इसी बीच ब्रिज कारपोरेशन की बारी आई तो मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्यों पर शिलापट क्यों नहीं लगाए गए हैं। इसके बाद बिजली विभाग पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी तक विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहीं लाइनों को क्यों नहीं हटाया जा सका है।
इसी तरह अन्य विभागों के कार्यों में भी खामियां मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगले दौरे तक सभी लंबित कामों को निपटा लिया जाए। इसके बाद इनका भौतिक रूप से औचक निरीक्षण किया जाएगा। इधर, स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वह अपने अस्पतालों का हाल दुरुस्त कर लें, कोटा जैसी खामियां यहां मिलीं तो अधिकारियों की खैर नहीं।
बैठक में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी सहित सभी अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह, विधायक दलवीर सिंह, अनिल पाराशर, संजीव राजा, अनूप प्रधान, राजकु मार सहयोगी, रवेंद्र पाल सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, मानव महाजन, अनिल सेंगर आदि मौजूद रहे।