फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रास्ते से कुर्सी हटाने के लिए कहने पर अधमरा किया

Mon, 16 Sep 2024 05:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की रात करीब आठ बजे गांव मोरथल में रास्ते में बैठे प्रधान पक्ष से कुर्सी हटाने के लिए कहना बाइक सवार युवक और उसके परिवार के लिए मुसीबत बन गया। प्रधान पक्ष ने एक बाइक सवार युवक को जमकर पीटा। बचाने पहुंचे परिवार वालों भी डंडों सहित धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मोरथल गांव निवासी वीरेश पुत्र कप्तान के अनुसार रविवार रात आठ बजे प्रधान पुत्र सहित अन्य गली में कुर्सी डालकर बैठे थे। उन्होंने कुर्सी हटाने के लिए कहा। इस पर प्रधान पक्ष ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर भाई नीटू, भाभी मालती व चचेरा भाई बृजेश पुत्र नीरज मौके पर बचाने आया तो प्रधान सहित उनके पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और तलवार से वार शुरू कर दिया। इससे वीरेश, नीटू और बृजेश लहूलुहान हो गए। मालती के अंदरूनी चोटें आई हैं।
पुलिस ने सभी को सीएचसी भेजा जहां वीरेश और बृजेश की हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों के गली में दोनों ओर मकान हैं। संकरी गली में आरोपी कुर्सी डाल कर बैठ जाते हैं। हॉर्न बजाने पर भी रास्ता नहीं देते हैं। घायल महिला ने कान के कुंडल झपटने का भी आरोप लगाया है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर पुलिस के पास नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक थानाध्यक्ष किशनपाल सिंह के अनुसार झगड़े में घायल लोगों को इलाज के लिए भेजा गया है। प्रधान पक्ष पर आरोप है, लेकिन तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें