कोतवाली के पास 15 सितंबर को दो बाइक सवार युवकों को एक वाहन ने टक्कर मारी दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक घायल हो गया।
भीमनगर निवासी सूरज सिंह (26) पुत्र प्रेमपाल सिंह व उसका साथी धीरज सिंह गांव से चंडौस कस्बा के लिए बाइक पर जा रहे थे। रास्ते में चंडौस कोतवाली के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सूरज की मौके पर मौत हो गई। धीरज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हादसे के सूचना परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वाहन चालक तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे चेक करने में जुटी है।