फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं 18 रुपये, लेकिन आटा 28 रुपये किलो

Wed, 09 Nov 2016 02:48 AM IST
आशीष निगम
विज्ञापन
गेहूं 18 रुपये, लेकिन आटा 28 रुपये किलो - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन
धनीपुर मंडी में गेहूं की बेहतरीन किस्म का रेट मंगलवार को 1850 से 1900 रुपये क्विंटल यानी 18 से 19 रुपये प्रति किलो रहा। अब गेहूं अक्तूबर महीने के पूर्व के सामान्य दामाें पर आ गया है। आढ़तियों की मानें तो ये रेट भी कुछ ज्यादा है।
विज्ञापन


गेहूं की कीमत 1700 रुपये क्विंटल तक ही होनी चाहिए। लेकिन बुवाई का सीजन होने, राशन में प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं बंद होने, आटा बेचने वाले ब्रांडेड कंपनियों का कारोबार बढ़ने से ये रेट 1800 तक हैं।

दीपावली के सप्ताह में गेहूं की मांग अचानक बढ़ने और किसानों के मंडी में कम पहुंचने के कारण रेट बढ़ा दिए गए थे। जिसका फायदा कुछ बड़े बिचौलियों ने उठाया। गेहूं 2100 रुपये तक पहुंचा तो आटा 24 रुपये तक बिक गया। 
विज्ञापन


पुराना स्टाक रखने वालों की दीपावली बहुत बेहतर मनी। लेकिन अब स्थिति में सुधार हो रहा है। धीरे धीरे आटा चक्की के रेट भी सामान्य होने लगे हैं। हालांकि ब्रांडेड कंपनियों के रेट अब तक कम नहीं हुए हैं। चंदनिया के आटा चक्की कारोबारी हरि सिंह ने बताया कि आटा 22 रुपये किलो है, इससे ज्यादा महंगा बेचने वाले जनता को ठग रहे हैं। 
विज्ञापन


हकीकत
1900 रुपये क्विंटल गेहूं, इसमें चक्की तक पहुंचने का खर्च एक रुपये
20 रुपये किलो में आने के बाद थोक में पिसाई एक रुपये किलो तक
21 रुपये में पड़ने वाला आटा अधिकतम 22 रुपये किलो में होना चाहिए
पैक्ड आटा 23 से 28 रुपये किलो, चक्की का आटा 23 से 24 रुपये किलो

अब
धनीपुर थोकमंडी में रेट बिल्कुल सामान्य, 1800 से 1900 रुपये क्विंटल
अब कोई महंगाई नहीं, आमद कम होने से दीपावली पर अचानक बढ़े थे गेहूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें