फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 1 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद, किसानों को कराना होगा पंजीकरण

Wed, 28 Feb 2024 01:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विटंल निर्धारित किया गया है। इस वर्ष समर्थन मूल्य में 150 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। ई-पॉश मशीनों के माध्यम से बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद होगी।
विज्ञापन
गेंहू खरीद - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 1 मार्च से गेहूं खरीद शुरू हो रही है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जिन किसानों का एफसीए, यूपीजीओवी डॉट इन वेबसाइट पर पंजीकरण होगा, केवल उनका ही गेहूं खरीदा जाएगा। इसमें बिचौलियों का कोई हस्तक्षेप नहीं हो सकेगा। 

विज्ञापन


जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि किसान खाता नंबर से अपना पंजीकरण कराएंगे। जिस खाते में आधार कार्ड लिंक होगा, उसी खाते में ऑनलाइन भुगतान होगा। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विटंल निर्धारित किया गया है। इस वर्ष समर्थन मूल्य में 150 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। ई-पॉश मशीनों के माध्यम से बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद होगी। तौल से पहले बांट-माप एवं इलेक्ट्रॉनिक कांटे का सत्यापन कराया जाएगा। गेहूं भंडारण गोदामों और सभी क्रय केंद्रों की जियो टैगिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें