फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: प्रॉक्टर कार्यालय के पास लगी आग, वाहनों के टायर जले

Wed, 28 Feb 2024 01:06 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पिछले दिनों एएमयू के प्रोक्टर कार्यालय के पास यूकेलिप्टस के पेड़ काटे गए थे, जहां लकड़ियां और सूखे पत्तों का ढेर लगा हुआ था। दोपहर अचानक लकड़ी और कूड़े में आग लग गई। इससे एएमयू के सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
वाहन के पहिए में आग लगते हुए - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू परिसर में स्थित प्रॉक्टर कार्यालय के पास 27 फरवरी को आग लग गई। आग से वाहनों के टायर जल गए। एएमयू के सुरक्षा कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पिछले दिनों कार्यालय के पास यूकेलिप्टस के पेड़ काटे गए थे, जहां लकड़ियां और सूखे पत्तों का ढेर लगा हुआ था। दोपहर अचानक लकड़ी और कूड़े में आग लग गई। इससे एएमयू के सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। एएमयू के अधिकारियों ने कहा कि किसी राहगीर के बीड़ी या सिगरेट फेंकने से आग लगने का अंदेशा है। फायर ब्रिगेड को फोन लगाया, लेकिन फोन के व्यस्त जाने के चलते बात नहीं हो सकी। इस आग से दो वाहनों के टायर जल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें